7 फरवरी को रिलीज होगी Pradeep Pandey Chintu और Akshara Singh स्टारर भोजपुरी फ़िल्म 'लैला मजनू'
- 7 फरवरी को रिलीज होगी प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म 'लैला मजनू'
- आज के अंदाज में एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है 'लैला मजनू' : अक्षरा सिंह
- एक सार्थक सन्देश देगी 'लैला मजनू' : प्रदीप पांडेय चिंटू
![Pradeep Pandey Chintu and Akshara Singh starrer Bhojpuri film 'Laila Majnu' to be released on 7 February Pradeep Pandey Chintu and Akshara Singh starrer Bhojpuri film 'Laila Majnu' to be released on 7 February](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjD7TVBFCP_z4H_8AR7yO5CDATkld_R13F4L-4uJ2p0z14bxv7S7S0ovrkE6NHW3u1fIdUeaEs_7Ddb6tEAV1qJ_Cf0ge9QYjU1OQxtDU9ATBslGwvc0LOvo2cknTXbNpLkmQGPRwlOQJHj/s640/Laila-Majnu-Bhojpuri-Movie-Poster.jpg)
फ़िल्म को लेकर चिंटू ने कहा कि फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इसकी एक झलक आप ट्रेलर में देख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्योंकि यह कहानी 1976 के लैला मजनू की नहीं, आज के लैला मजनू की है। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म युवाओं को एक सन्देश भी देती है कि हमारी तहजीब गंगा जमुनी है। हमें इसे बरकरार रखना चाहिए।
वहीं, अक्षरा सिंह ने बताया कि फ़िल्म नए मिजाज और नए कॉन्सपेट पर आधारित है। यह एक ऐतिहासिक कहानी है आज के अंदाज में। इसमें मेरा किरदार एक मुस्लिम लड़की का है, जिसके लिए उसका प्रेमी धर्म बदलने को भी तैयार हो जाता है। इस वक्त एक डायलॉग है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है वो ये - 'किसी को बदल के चाहो वो चाहत नहीं, चाहत तो वो होती है जो जैसा है उसको उसी रूप में कबूल किया जाए'। ऐसे कई दमदार संवाद हैं, जो फ़िल्म का आकर्षण है।
राजकुमार आर पांडेय ने कहा कि फिल्म की कहानी एक रिक्शा चलाने वाले मजनू की है, जिसके किरदार में चिंटू नजर आ रहे हैं। लैला के किरदार में अक्षरा सिंह खूब जंच रही हैं। ट्रेलर में शानदार एक्शन और कर्णप्रिय गाने का समागम देखने को मिला है। लम्बे समय बाद चिंटू और अक्षरा सिंह की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी से इस फ़िल्म के माध्यम से नज़र आने वाली है। इस फ़िल्म में एक आइटम नम्बर करती भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी भी नज़र आएंगी। कुल मिला कर यह एंटरटेनमेंट का फूल पैकेज है, जिसे सबों को एक बार पूरे परिवार के साथ मिलकर देखना चाहिए। फ़िल्म के वितरक निशान्त उज्ज्वल बताते हैं बेशक फ़िल्म सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। बड़े स्तर पर रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है।
फिल्म 'लैला मजनू' के निर्माता राजकुमार आर पांडे और निर्देशक महमूद आलम हैं। कहानी भी महमूद की है और पटकथा एस के चौहान ने लिखी है। संगीतकार राजकुमार आर पांडे व प्रमोद गुप्ता का है। गीतकार राजकुमार आर पांडे, श्याम देहाती, नौसाद खान और आशुतोष हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार, एक्शन श्री श्रेष्ठ और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। संवाद संदीप के. कुशवाहा का है।
0 Comments